Fri. Jun 21st, 2024

Vijay Devarkonda Biography in Hindi, Age, Height, Family, Career, Girlfriend, Net Worth

Vijay Devarkonda Biography in Hindi विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता है जो टॉलीवुड में अपने अभिनय के लिए जाने जाते है। इन्होंने अर्जुन रेड्डी और गीता गोविन्दम जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है।

जब इनकी फिल्म गीता गोविन्दम दर्शको के सामने आई तो इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी को लोगो खूब पसंद किया और ये फिल्म ब्लॉगबस्टर साबित हुई।

आज हम आपको विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय देने वाले है अगर आप भी इनकी लाइफ स्टोरी जानना चाहते है तो पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

Vijay Devarkonda Biography in Hindi, Age, Height, Family, Career, Girlfriend, Net Worth

विजय देवरकोंडा का जन्म और परिवार

तेलंगना के आचमपेट में विजय का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था। इनके पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव है जो एक प्रसिद्ध टेलीविज़न अभिनेता और विज्ञापन निर्देशक है और माँ का नाम माधवी देवरकोंडा है। इनका एक छोटा भाई जिसका नाम आनंद है और ये भी एक अभिनेता है।


विजय देवरकोंडा की पढाई

बचपन में ही विजय ने हैदराबाद के इटेन टेम्पल हाई स्कूल से अपने माता पिता से दूर रहकर पढाई की है इसके बाद वे श्री सत्य साईं हायर सेकेंडरी स्कूल गए और वह से शिक्षा हासिल की विजय ने अपने स्कूल के ज्यादातर साल बोर्डिंग स्कूल में रहकर ही गुजरे है। देवरकोंडा ने अपनी कॉलेज की पढाई के लिए बदरुका कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में एडमिशन लिया और वहा से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल कर ली।

विजय देवरकोंडा का करियर

2011 में विजय देवरकोंडा को एक कॉमेडी फिल्म नुविला में अभिनय करने का मौका मिला जिसमे उन्होंने एक क्रिकेटर का रोल निभाया और विजय ने अपना फ़िल्मी करियर की सुरुवात की थी। इसके बाद इन्होंने शेखर कम्मुला की फिल्म ‘Life is Beautyfull’ में अपना छोटासा किरदार निभाया। ये दोनों फिल्में अछि सफल रही लेकिन विजय को अछि पहचान देने में नाकाम रही।

इसके बाद विजय को सहाय्यक निर्देशक नाग आश्विन से मिलवाया गया, इन्होंने विजय को एवडे सुब्रमण्यम नाम की एक फिल्म थी उसमें सहायक भूमिका के लिए कास्ट कर लिया।

यह फिल्म अछि चली और आख़िरकार विजय देवरकोंडा की मेहनत रंग लायीं और आगे चलकर उन्हें काफी फिल्मों के लिए ऑफर आने लगे और इन्होंने आगे चलकर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी जिनमे अर्जुन रेड्डी, गीता गोविन्दम, डिअर कॉमरेड जैसी फिल्में शामिल है।

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ पुरे भारत में हिट तो रही साथ ही इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी सुपरहिट रहा जिसमे शहीद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे।

विजय देवरकोंडा की मूवी लिस्ट

  • Nuvvila (2011)
  • Life is Beautiful (2012)
  • Yevade Subramanyam (2015)
  • Pelli Choopulu (2016)
  • Dwaraka (2017)
  • Arjun Reddy (2017)
  • Ye Mantram Vesave (2018)
  • Mahanati (2018)
  • Geetha Govindam (2018)
  • Nota (2018)
  • Taxiwala (2018)
  • Dear Comrade (2019)
  • Hero (2020)

विजय देवरकोंडा अवार्ड लिस्ट

2015 : नंदी पुरस्कार तेलुगू
2017 : फिल्म फेयर पुरस्कार (अर्जुन रेड्डी)
2018 : झी गोल्डन अवॉर्ड (अर्जुन रेड्डी)
2019 : श्रीकला सुधा पुरस्कार (गीता गोविंदम)
2019 : झी गोल्डन अवॉर्ड (गीता गोविन्दम)

विजय देवरकोंडा से जुड़े विवाद

विजय देवराकोंडा ने कीरतेरी सुरेश अभिनीत फिल्म महानति के पोस्टर पर हाइलाइट किए गए ऑन स्क्रीन कैरेक्टर सावित्री के लुक पर अपने कुल चिक कमेंट के लिए काफी समय तक खबरों में रहे हैं.

विजय देवरकोंडा की पसंदीदा चीजे

  • खाना – हैदराबादी बिरयानी
  • रंग – काला और नीला
  • क्रिकेटर – सचिन तेंदुलकर
  • गायक – ए आर रेहमान
  • खेल – क्रिकेट और फुटबॉल
  • अभिनेता – पवन कल्याण और शाहरुख़ खान
  • अभिनेत्री – समंथा

विजय देवरकोंडा से जुडी कुछ अनोखी बाते

विजय देवरकोंडा तेलुगु टेलीविजन अभिनेता के बेटे है।

पढ़ाई के लिए विजय को अपने परिवार से दूर रहकर एक बोर्डिंग स्कूल सत्य साईं हायर सेकेंडरी स्कूल में पढाई करनी पड़ी है।

फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रिमेक के लिए इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी को बोला गया तो उन्होंने सबसे पहले विजय को ही इस फिल्म में काम करने को कहा लेकिन विजय ने यह फिल्म करने से मन कर दिया क्योंकि वह इसी स्टोरी पर दोबारा काम नहीं करना चाहते थे और इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शहीद कपूर को लिया गया इस फिल्म का हिंदी में कबीर सिंग नाम था।

आपको बता दे की एकबार इन्होंने अपने जन्मदिन पर फैन्स के लिए 3 ट्रक भरकर आइस क्रीम भिजवा दिए थे।

विजय देवरकोंडा अपने फैन्स को रोडीज़ कहके बुलाते है ।

दोस्तों आज हमने आपको Vijay Devarkonda Biography in Hindi के बारे में बताय आपको जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताये और जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करे।

By Indian

Related Post